Xiaomi 17 Ultra
Xiaomi ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने कैमरा और बैटरी पर खास फोकस किया है, जिसकी झलक इसके हार्डवेयर से साफ दिखाई देती है। स्टैंडर्ड मॉडल के साथ‑साथ Xiaomi ने एक खास 17 Ultra Leica Edition भी पेश किया है, जिसमें अलग डिजाइन और कैमरा कंट्रोल का एक्स्ट्रा अनुभव मिलता है।

Xiaomi 17 Ultra में Leica ब्रांडिंग के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का मेन कैमरा 50MP का 1‑इंच Light Fusion 1050L सेंसर है, जो LOFIC टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है और बेहतर डायनामिक रेंज देने का दावा करता है। इसके साथ 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो बड़े 1/1.4‑इंच सेंसर के साथ कंटीन्यूअस ऑप्टिकल ज़ूम को सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड है, जिसमें ऑटोफोकस भी दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा लगाया है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान देता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 6.9‑इंच का फ्लैट M10 AMOLED LTPO पैनल दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 2608×1200 पिक्सल रेजोल्यूशन और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Xiaomi का Dragon Crystal Glass 3.0 इस्तेमाल किया गया है और इसमें इन‑डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन सीधे HyperOS 3.0 के साथ आता है, जिसमें कई नए AI फीचर्स शामिल किए गए हैं। बैटरी के मामले में Xiaomi ने इसमें 6800mAh की सिलिकॉन‑कार्बन बैटरी दी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है।
Xiaomi 17 Ultra में प्रीमियम सेगमेंट के हिसाब से लगभग सभी जरूरी फीचर्स मौजूद हैं। इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res ऑडियो और क्वाड‑माइक सेटअप दिया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल Black, Cool Smoke Purple, Starry Green और White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
वहीं Xiaomi 17 Ultra Leica Edition उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है, लेकिन इसमें कुछ खास एक्सक्लूसिव फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें दिया गया मैकेनिकल ज़ूम रिंग यूज़र को सीधे फोकल लेंथ, एक्सपोज़र और व्हाइट बैलेंस कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसका डिजाइन Leica की M‑Series कैमरों से इंस्पायर्ड है, जिसमें ड्यूल‑टोन फिनिश, फ्रेम पर नर्लिंग पैटर्न और पीछे लाल Leica लोगो दिया गया है।
इस वेरिएंट में 3:2 आस्पेक्ट रेशियो वाले Leica Moment कैमरा मोड, सिक्योरिटी और एन्क्रिप्शन चिप तथा डुअल‑सैटेलाइट कम्युनिकेशन भी मिलता है। Leica Edition के साथ मिलने वाले खास बॉक्स में लेंस कैप, लैनयार्ड, मैग्नेटिक केस और क्लीनिंग क्लॉथ भी शामिल हैं। यह वेरिएंट Black और Off-White कलर में आएगा।
दोनों ही मॉडल्स की बिक्री चीन में 27 दिसंबर से Xiaomi के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड Xiaomi 17 Ultra का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 6,999 में आता है, जबकि 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 7,499 रखी गई है। 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए CNY 8,499 चुकाने होंगे। वहीं Xiaomi 17 Ultra Leica Edition का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 7,999 में और 16GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज मॉडल CNY 8,999 में उपलब्ध होगा।
Xiaomi 17 Ultra की लॉन्च तारीख तय कैमरा परफॉर्मेंस की पहली झलक।