vivo V70,V70 Elite
vivo की V70 सीरीज़ इंडिया में फरवरी के बीच में लॉन्च हो सकती है। लीक की मानें तो इसमें vivo V70 और vivo V70 Elite दोनों मॉडल आएंगे और इनकी कीमत ₹55,000 से कम रखी जा सकती है, जिससे ये प्रीमियम सेगमेंट में अच्छी पकड़ बना सकते हैं।
डिज़ाइन की बात करें तो vivo V70 Elite काफी प्रीमियम फील देता है। इसमें फ्लैट डिस्प्ले, ग्लास और मेटल बॉडी दी गई है और पीछे स्क्वायर टाइप का कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जो फोन को फ्लैगशिप लुक देता है।कलर ऑप्शन भी इस बार काफी अलग और फ्रेश रखे गए हैं। vivo V70 Passion Red और Lemon Yellow रंग में आएगा, जबकि vivo V70 Elite Passion Red, Sand Beige और Black जैसे सॉफ्ट और प्रीमियम कलर में मिलेगा।
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन अलग यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो गेमिंग और हैवी यूज़ के लिए बेहतर है वहीं vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिप दी जाएगी, जो डेली यूज़ के लिए काफी होगी।डिस्प्ले दोनों फोन में एक जैसी होगी। इसमें 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और Full HD+ रिज़ॉल्यूशन मिलेगा, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूथ रहेगी और कलर्स भी अच्छे दिखेंगे।
बैटरी को लेकर भी vivo ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चलेगा। कैमरा सेटअप दोनों फोन में ट्रिपल होगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 3x ZEISS टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो खासकर नाइट फोटोग्राफी में बेहतर रिज़ल्ट देगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएंगे। इसके अलावा इंडिया के लिए खास AI फीचर्स जैसे Holi Festival Portrait Mode, AI Magic Weather और Flower Blessing भी दिए जाएंगे।