Tecno Spark Go 3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे इसके खास फीचर्स

Tecno Spark Go 3

Tec­no ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Spark Go 3 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। यह फोन 16 जनवरी को दोपहर 12 बजे आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flip­kart और Ama­zon दोनों पर खरीदा जा सकेगा।

कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन IP64 सर्टिफिकेशन के साथ आएगा, यानी धूल और पानी की छींटों से इसे सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा, Tec­no का दावा है कि Spark Go 3 1.2 मीटर की ऊँचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है। फोन में Ella AI वॉयस असिस्टेंट दिया गया है और ब्रांड चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का भरोसा भी दे रहा है।

लीक्स और लिस्टिंग्स के आधार पर, Spark Go 3 के 4G नेटवर्क तक सीमित रहने की उम्मीद है और यह Android 15 पर काम करेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलने की संभावना है।

Tecno Spark Go 3

हार्डवेयर की बात करें तो Google Play Con­sole लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस Spread­trum UMS9230E प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ Mali-G57 GPU मिलने की उम्मीद है।

Sam­sung Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स लीक।

Leave a Comment