Samsung Galaxy S26 Ultra में मिलेगा नया Sony सेल्फी सेंसर, 12MP कैमरा रहेगा बरकरार

Samsung Galaxy S26 Ultra

Sam­sung अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को लेकर चर्चा में है। लॉन्च से ठीक पहले सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन के सेल्फी कैमरे में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी फ्रंट कैमरे में 12 मेगापिक्सल का ही इस्तेमाल करेगी, लेकिन इस बार सेंसर नया होगा, जिससे इमेज क्वालिटी पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

लीक में दावा किया गया है कि Galaxy S26 Ultra में Sam­sung के पुराने ISOCELL सेंसर की जगह Sony का सेंसर दिया जा सकता है। हालांकि सेंसर का साइज, पिक्सल साइज और अपर्चर जैसे तकनीकी फीचर्स पहले जैसे ही रहेंगे, लेकिन कैमरे का फील्ड ऑफ व्यू बढ़कर करीब 85 डिग्री हो सकता है। इसके अलावा, फोन के फ्रंट में दिया गया पंच‑होल डिजाइन भी थोड़ा बड़ा नजर आ सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra

फिलहाल यह साफ नहीं है कि नया Sony सेंसर असल इस्तेमाल में कितना फर्क लाएगा, लेकिन कंपनी के लॉन्च इवेंट के बाद सारी तस्वीर साफ हो जाएगी। अगर यह बदलाव सही साबित होता है, तो Galaxy S26 Ultra सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के मामले में और बेहतर अनुभव दे सकता है।

Sam­sung Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 Geek­bench पर दिखे, लॉन्च से पहले सामने आई परफॉर्मेंस डिटेल्स

Leave a Comment