Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung ने आखिरकार साफ कर दिया है कि आने वाला Samsung Galaxy S26 Ultra एक खास privacy feature के साथ आएगा, जिसको लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। कंपनी का कहना है कि यह फीचर पब्लिक जगहों पर आपकी स्क्रीन को दूसरों की नजरों से बचाने में मदद करेगा, ताकि आप बिना झिझक मैसेज पढ़ सकें या पासवर्ड डाल सकें।
इस privacy सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे यूज़र अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकता है। आप चाहें तो इसे सिर्फ कुछ खास apps के लिए ऑन कर सकते हैं, या फिर केवल तब एक्टिव रखें जब फोन के sensitive हिस्सों में जानकारी डाल रहे हों। इतना ही नहीं, केवल notification दिखते समय भी privacy protection लगाई जा सकती है।
Samsung इसे किसी आम privacy screen protector जैसा नहीं मानता, क्योंकि इसमें on/off का झंझट नहीं है। यह feature फोन की display में ही built-in होगा, जिससे यूज़र को पूरा control मिलेगा कि कब और कैसे privacy चाहिए। कंपनी के मुताबिक इस टेक्नोलॉजी को तैयार करने में पांच साल से ज्यादा का वक्त लगा है।

फिलहाल Samsung ने ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन आने वाले दिनों में इस फीचर से जुड़ी और details सामने आने की उम्मीद है।