Samsung Galaxy S26 Ultra
Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर एक खास और काफी काम की डिस्प्ले सुविधा अब लगभग पक्की मानी जा रही है। यह फीचर One UI 8.5 में साफ‑साफ देखा गया है, जो इशारा करता है कि फोन लॉन्च के समय इसी सॉफ्टवेयर के साथ आएगा।
इस नए फीचर का नाम Privacy Display है। इसे ऑन करने के बाद फोन की स्क्रीन सिर्फ यूज़र को ही साफ दिखाई देगी। आसपास बैठे या खड़े लोगों को डिस्प्ले का कंटेंट ठीक से नजर नहीं आएगा। पब्लिक जगहों जैसे बस, मेट्रो या ट्रेन में इस्तेमाल करने वालों के लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
One UI 8.5 में दिखी जानकारी के अनुसार, Privacy Display में दो लेवल मिलेंगे। पहला स्टैंडर्ड मोड होगा, जबकि दूसरा Maximum Privacy Protection नाम का विकल्प देगा, जिसमें स्क्रीन का विज़िबल एंगल और भी कम हो जाएगा। यानी साइड से देखने पर कंटेंट लगभग पूरी तरह छुपा रहेगा।

इतना ही नहीं, यह फीचर अपने आप भी एक्टिव हो सकता है। यूज़र इसे Modes and Routines के जरिए सेट कर पाएगा। उदाहरण के तौर पर, जैसे ही आप घर या ऑफिस से बाहर निकलें, Privacy Display अपने-आप चालू हो जाए। इसके अलावा, इसे जल्दी ऑन-ऑफ करने के लिए Quick Settings में अलग टॉगल भी दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ