Samsung Galaxy S26 Ultra
आने वाले Samsung Galaxy S26 Ultra की डिजाइन को लेकर नई झलक सामने आई है, जिसमें फोन के डमी यूनिट्स की तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से साफ पता चलता है कि इस बार सैमसंग अपने अल्ट्रा मॉडल के डिजाइन में कुछ बड़े लेकिन सधे हुए बदलाव करने जा रहा है।

तस्वीरों में Samsung Galaxy S26 और S26 Ultra को साथ में देखा जा सकता है। खास बात यह है कि दोनों फोन अब एक जैसे ओवल‑शेप कैमरा आइलैंड के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें तीन कैमरे लगे हुए हैं। यह पहला मौका है जब S26 और S26 Ultra के कॉर्नर कर्वेचर (किनारों की गोलाई) भी लगभग एक जैसी दिखाई दे रही है।

इसके अलावा, अलग-अलग रंगों में मौजूद S26 Ultra के डमी यूनिट्स यह संकेत देते हैं कि फोन का फाइनल डिजाइन काफी प्रीमियम होगा, हालांकि डमी मॉडल असली डिवाइस जितने पॉलिश्ड नहीं होते। फिर भी, इनसे फोन की कुल बनावट, कैमरा लेआउट और साइज का अच्छा अंदाजा लग जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S26 सीरीज को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कन्फ्यूजन है कुछ लीक जनवरी की ओर इशारा करते हैं, तो कुछ फरवरी की बात कर रहे हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो कहा जा रहा है कि कोरिया में ये फोन Exynos 2600 चिपसेट के साथ आएंगे, जबकि बाकी बाजारों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर देखने को मिल सकता है।