Samsung Galaxy S26 Series
Samsung की आने वाली Galaxy S26 series को लेकर एक दिलचस्प चर्चा चल रही है। अभी तक कोई official confirmation नहीं है, लेकिन जो संकेत सामने आ रहे हैं, वो काफ़ी बड़े बदलाव की तरफ इशारा करते हैं।
हाल ही में Samsung ने अपना नया Exynos 2600 chipset पेश किया है, जो कंपनी का पहला 2nm टेक्नोलॉजी पर बना प्रोसेसर बताया जा रहा है। यही चिप आगे चलकर Galaxy Z Flip8 और कुछ देशों में Galaxy S26 lineup को power दे सकता है। लेकिन लॉन्च के समय Samsung ने इसके modem को लेकर कुछ भी साफ़ नहीं कहा था और यहीं से कहानी शुरू होती है।
Exynos Modem 5410 क्यों है खास?
अब जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक Exynos 2600 के साथ Exynos Modem 5410 जोड़ा जा सकता है। ये modem आम 5G से काफ़ी आगे की बात करता है। इसमें NB-IoT NTN सपोर्ट है, जो बेहद दूर‑दराज़ इलाकों (जैसे समुद्र या रेगिस्तान) में भी basic communication लोकेशन या छोटे मैसेजको संभव बनाता है। इस तकनीक को Skylo से certification मिलने की बात भी कही जा रही है। असली गेम‑चेंजर है LTE DTC (Direct to Cell), जो satellite के ज़रिए voice calling जैसी सुविधाओं की उम्मीद जगाता है। इसके अलावा NR NTN मौजूद है, जो आने वाले समय में satellite-based high-speed data या यहां तक कि वीडियो कॉलिंग की नींव रख सकता है।
टेक्निकल लेवल पर कितना दमदार?
- Exynos Modem 5410 को Samsung के सबसे premium modems में गिना जा रहा है।
- यह 4nm EUV process पर बना है
- 3GPP Release 17 standard पर आधारित है
- 5G NR dual connectivity (sub-6GHz और mmWave) सपोर्ट करता है
- और theoretical तौर पर 14.79Gbps तक की download speed का दावा करता है

आखिर मतलब क्या निकला?
फिलहाल Samsung ने साफ़ तौर पर नहीं कहा है कि Galaxy S26 series में ये modem मिलेगा या नहीं। लेकिन अगर अगली Galaxy S series में satellite calling जैसी advanced सुविधाएं आती हैं, तो उसकी जड़ें Exynos Modem 5410 में ही खोजी जाएंगी। यानि अभी ये सिर्फ़ एक मजबूत इशारा है लेकिन अगर ये सच हुआ, तो Galaxy S26 series smartphone connectivity के नियम ही बदल सकती है।
Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स लीक।