Samsung Galaxy S26 series
आने वाली Samsung Galaxy S26 series को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जो फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे यूज़र्स के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है। हाल के समय में कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स अपने पिछले मॉडल्स के मुकाबले काफी महंगे हुए हैं, लेकिन सैमसंग इस ट्रेंड से थोड़ा अलग रास्ता अपनाने की तैयारी में दिख रहा है।
दक्षिण कोरिया की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग ने फैसला लिया है कि Galaxy S26 सीरीज को अमेरिका में Galaxy S25 सीरीज की ही कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह कदम कंपनी ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि प्रीमियम सेगमेंट में उसकी पकड़ कमजोर न पड़े।
हालांकि, यह कीमत वाली राहत हर देश के लिए नहीं होगी। जानकारी के मुताबिक, प्राइस फ्रीज़ सिर्फ US मार्केट तक सीमित रह सकता है, जबकि अन्य देशों में Galaxy S26 सीरीज की कीमतें थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं।

अगर पिछली सीरीज की बात करें तो अमेरिका में Galaxy S25, S25+ और S25 Ultra की शुरुआती कीमतें क्रमश $799, $999 और $1,299 रखी गई थीं। अब उम्मीद की जा रही है कि Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra भी इन्हीं प्राइस लेवल्स पर पेश किए जाएंगे।
लॉन्च को लेकर अभी सैमसंग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन कोरियाई रिपोर्ट्स का दावा है कि Galaxy S26 सीरीज का अनावरण 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका में किया जा सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ