Samsung Galaxy S26
Samsung अपनी आने वाली Galaxy S26 सीरीज़ के दाम बढ़ाने के मूड में नहीं दिख रही है। इंडस्ट्री से जुड़ी ताज़ा जानकारी के अनुसार, Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra की कीमतें लगभग पिछली सीरीज़ जैसी ही रखी जा सकती हैं।
फ्लैगशिप मॉडल Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, जिन वेरिएंट्स में ज़्यादा स्टोरेज मिलेगा, उनकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है, क्योंकि हाल के समय में मेमोरी चिप्स महंगी हो गई हैं।
वहीं, Galaxy S26 के बेस मॉडल में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर Samsung इस बार 256GB स्टोरेज को ही शुरुआती वेरिएंट बनाता है, तो कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि 512GB वाला वेरिएंट थोड़ा सस्ता भी हो सकता है।
Galaxy S26 Plus के मामले में भी यही रणनीति अपनाई जा सकती है। इसका 256GB वेरिएंट पुराने दाम पर आ सकता है, जबकि 512GB मॉडल में मामूली सा रेट एडजस्टमेंट देखने को मिल सकता है।

कुल मिलाकर, Samsung कीमतें स्थिर रखने की कोशिश कर रहा है, ताकि Apple जैसे बड़े ब्रांड से मुकाबले में पीछे न रह जाए, क्योंकि Apple भी इस साल अपने iPhones के दाम नहीं बढ़ाने वाला है।
Samsung Exynos 2700 की डिटेल्स लीक, 2nm चिपसेट देगा बड़ी परफॉर्मेंस जंप