Samsung Galaxy S26 के लिए Qi2 मैग्नेटिक पावर बैंक लीक, 15W वायरलेस चार्जिंग के साथ

Samsung Galaxy S26

Sam­sung की आने वाली Galaxy S26 सीरीज़ को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार Qi2 वायरलेस चार्जिंग (मैग्नेट सपोर्ट के साथ) को अपनाने वाली है। इसी से जुड़ा एक नया Qi2 मैग्नेटिक पावर बैंक भी लीक हो गया है, जिसे खास तौर पर Galaxy S26 फोन के लिए डिजाइन किया गया बताया जा रहा है।

इस पावर बैंक का मॉडल नंबर EB-U2500 है। यह 15W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि USB‑C के जरिए चार्ज करने पर 20W फास्ट चार्जिंग (USB Pow­er Deliv­ery और Qual­comm Quick Charge सपोर्ट के साथ) मिलती है। खुद पावर बैंक को चार्ज करने के लिए 25W इनपुट दिया गया है।

Qi2 टेक्नोलॉजी की वजह से यह पावर बैंक फोन के पीछे मैग्नेट की मदद से मजबूती से चिपक जाता है, ठीक वैसे ही जैसे MagSafe काम करता है। बेहतर अलाइनमेंट के लिए इसमें मैग्नेटिक रिंग डिजाइन दिया गया है।

Samsung Galaxy S26

डिजाइन की बात करें तो इसमें:

  • फोल्ड होने वाला किकस्टैंड (वीडियो देखने या कॉल के दौरान काम का)
  • LED इंडिकेटर्स (बैटरी लेवल दिखाने के लिए)
  • और एक साइड बटन मौजूद है

कीमत को लेकर लीक में दावा है कि यूरोपियन मार्केट में इसकी कीमत लगभग €59.90 हो सकती है। माना जा रहा है कि यह एक्सेसरी Galaxy S26 सीरीज़ के लॉन्च के साथ ही आधिकारिक तौर पर पेश की जाएगी।

Sam­sung Exynos 2700 की डिटेल्स लीक, 2nm चिपसेट देगा बड़ी परफॉर्मेंस जंप

Leave a Comment