Samsung Galaxy S26
Samsung Galaxy S26 से जुड़ी नई जानकारी लीक के ज़रिए सामने आई है। इस बार फोन की कुछ हाई‑रेज़ोल्यूशन रेंडर इमेज सामने आई हैं, जो देखने में बिल्कुल आधिकारिक जैसी लगती हैं। ये तस्वीरें मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने शेयर की हैं। तस्वीरों को देखकर माना जा रहा है कि यह Galaxy S26 का स्टैंडर्ड मॉडल है, क्योंकि कैमरा मॉड्यूल का साइज फोन की बॉडी के हिसाब से उसी ओर इशारा करता है।
लीक हुई तस्वीरों में फोन का सफेद रंग साफ दिखाई देता है। डिजाइन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता, बल्कि पहले सामने आए लीक्स की ही पुष्टि होती है। फोन के पीछे एक अंडाकार (oval) आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीनों कैमरा सेंसर एक ही फ्रेम में मौजूद हैं। आगे की तरफ स्क्रीन के बेज़ल बहुत पतले और बराबर रखे गए हैं, जो फोन को प्रीमियम लुक देते हैं।
फोन के बटन और फ्रंट कैमरा वही जगह पर हैं, जहां आमतौर पर Samsung अपने स्मार्टफोन्स में देता है। यानी डिजाइन के मामले में कंपनी ने ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया है।

अपग्रेड की बात करें तो Galaxy S26 में 4,300mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में नया प्रोसेसर दिया जाएगा, लेकिन यह हर देश में एक जैसा नहीं होगा। कुछ बाजारों में इसमें Exynos 2600 चिपसेट मिल सकता है, जबकि नॉर्थ अमेरिका में फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ