Galaxy S26 Edge
Samsung जल्द ही अपनी नई Galaxy S26 सीरीज़ को पेश करने वाली है। इसी बीच काफी समय से यह चर्चा चल रही थी कि क्या इस बार Galaxy S26 Edge और Galaxy S26 Pro मॉडल भी देखने को मिलेंगे या नहीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि Edge मॉडल, Plus वेरिएंट की जगह ले सकता है और Pro मॉडल, बेस S26 को रिप्लेस कर सकता है।
अब इन अटकलों पर खुद Samsung की तरफ से बड़ा इशारा मिल गया है।
Samsung Colombia की ओर से जारी एक प्रमोशनल PDF डॉक्यूमेंट के मुताबिक, Galaxy S26 सीरीज़ में केवल Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra ही शामिल होंगे। इस लिस्ट में न तो Edge वेरिएंट का जिक्र है और न ही Pro मॉडल का। यानी फिलहाल कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की तैयारी में नहीं है।
हालांकि, इसका यह मतलब भी नहीं कि Galaxy S26 Edge और S26 Pro को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। संभव है कि Samsung भविष्य में Edge मॉडल को अलग समय पर पेश करे, लेकिन मौजूदा जानकारी के आधार पर ऐसा लगता है कि कंपनी धीरे-धीरे Edge सीरीज़ से दूरी बना रही है।

अब सभी की नजरें Galaxy S26 Unpacked इवेंट पर टिकी हैं, जहां Samsung अपनी नई फ्लैगशिप लाइनअप से पर्दा उठाएगी।
Samsung Galaxy S26 Series में हो सकती है Satellite Calling की एंट्री, नया Exynos Modem बना वजह