Galaxy F70
Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy F70 series को लेकर हलचल तेज कर दी है। कंपनी ने इसके लिए पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। यह सीरीज़ भारत में Flipkart के साथ पार्टनरशिप में उतारी जाएगी और बिक्री भी वहीं से होगी।
टीज़र में जो टैगलाइन सामने आई है “It’s your time to Fame up” उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Samsung इस बार युवाओं और सोशल मीडिया यूज़र्स को टारगेट कर रही है। इमेज में कैमरे की झलक भी दिखाई गई है, जिससे यह इशारा मिलता है कि Galaxy F70 सीरीज़ की सबसे बड़ी ताकत इसका कैमरा होने वाला है।

अच्छी बात यह है कि पूरी जानकारी के लिए ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि 2 फरवरी 2026 को Galaxy F70 सीरीज़ से पर्दा उठ जाएगा। तब तक Samsung और Flipkart पर जाकर यूज़र अपनी दिलचस्पी रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि लॉन्च होते ही उन्हें नोटिफिकेशन मिल जाए।
Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स लीक।