Samsung Galaxy Buds4 और Buds4 Pro के नए रेंडर्स लीक, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा

Samsung Galaxy Buds4, Buds4 Pro

Sam­sung के आने वाले नए वायरलेस ईयरबड्स Galaxy Buds4 और Galaxy Buds4 Pro एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि इनके ताज़ा रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन तस्वीरों से साफ संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार डिज़ाइन को लेकर थोड़ा नया प्रयोग कर रही है। दोनों ईयरबड्स का चार्जिंग केस लगभग एक जैसा दिखाई देता है, जिसमें गोल कोनों वाला स्क्वायर शेप और ऊपर की तरफ ट्रांसपेरेंट ढक्कन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।

हालांकि केस भले ही एक जैसा हो, लेकिन ईयरबड्स के पहनने के स्टाइल में बड़ा फर्क रखा गया है। Galaxy Buds4 को बिना सिलिकॉन टिप के डिजाइन किया गया है, जिससे ये हल्के और खुले फील वाले semi in-ear ईयरबड्स लगते हैं। इसके उलट Galaxy Buds4 Pro में सिलिकॉन टिप दी गई है, जो कान में बेहतर फिट और ज्यादा आइसोलेशन का अनुभव देने का इशारा करती है। यानी यूज़र अपनी सुविधा के हिसाब से दोनों में से किसी एक को चुन सकता है।

Samsung Galaxy Buds4, Buds4 Pro

लीक जानकारी के अनुसार, इन नए ईयरबड्स में एक खास जेस्चर फीचर भी देखने को मिल सकता है, जिसमें pinch-and-hold करने पर Inter­preter Mode सीधे एक्टिव हो जाएगा। कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में Galaxy Buds4 की कीमत लगभग 179 यूरो और Galaxy Buds4 Pro की कीमत करीब 249 यूरो हो सकती है। माना जा रहा है कि Sam­sung इन्हें इसी महीने Galaxy S26 सीरीज़ के साथ आधिकारिक तौर पर पेश कर सकती है।

Sam­sung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ

Leave a Comment