Samsung Galaxy Buds4, Buds4 Pro
Samsung अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Galaxy Buds4 और Galaxy Buds4 Pro को जल्द ही बाजार में उतार सकता है। ताज़ा लीक के मुताबिक, इनकी एंट्री Galaxy S26 series के लॉन्च के साथ, यानी 25 फरवरी 2026 के आसपास देखने को मिल सकती है।
अगर कीमत की बात करें तो यूरोप में Galaxy Buds4 की कीमत करीब €179 रखी जा सकती है, वहीं Buds4 Pro थोड़ा प्रीमियम होगा और इसका दाम लगभग €249 बताया जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि Samsung ने इस बार भी दामों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की है और कीमतें पिछली जनरेशन जैसी ही रखी गई हैं।

कलर ऑप्शन की बात करें तो दोनों ईयरबड्स Black और White रंग में उपलब्ध हो सकते हैं। वहीं Buds4 Pro के लिए एक खास “Apricot” कलर भी सामने आया है, जो सिर्फ Samsung की ऑनलाइन स्टोर पर ही मिलने की उम्मीद है।
इतना ही नहीं, फ्रांस में कंपनी एक खास ऑफर भी दे सकती है, जिसमें Galaxy Buds4 या Buds4 Pro खरीदने पर 25W का वायरलेस चार्जिंग पैड फ्री दिया जाएगा।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ