Samsung Galaxy A07 5G
Samsung ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07 5G बिक्री के लिए उतार दिया है। यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी और लंबे समय तक अपडेट चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है, जिसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, जबकि 6GB रैम वाला वेरिएंट ₹17,999 में उपलब्ध है।
फोन में 6.7 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस देती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Galaxy A07 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की दमदार बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है और Samsung ने इसमें 6 बड़े Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
Samsung Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स लीक।