Samsung ने पेश किया Exynos 2600 – दुनिया का पहला 2nm स्मार्टफोन प्रोसेसर

Exynos 2600

Sam­sung ने अपने नए फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर Exynos 2600 से टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा कदम रखा है। यह चिप दुनिया की पहली 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी स्मार्टफोन चिप है, जिसे Sam­sung Foundry ने तैयार किया है। इसमें 10‑कोर CPU दिया गया है, जिसमें एक बेहद पावरफुल प्राइम कोर और बाकी परफॉर्मेंस व पावर‑सेविंग कोर शामिल हैं, ताकि फोन तेज़ भी रहे और बैटरी पर ज़्यादा बोझ न पड़े।

Exynos 2600

कंपनी के मुताबिक Exynos 2600, पिछले Exynos 2500 की तुलना में करीब 39% बेहतर परफॉर्मेंस देता है और AI से जुड़े कामों में इसकी ताकत दोगुनी से भी ज़्यादा बढ़ गई है। गेमिंग के लिए इसमें नया Xclipse 960 GPU लगाया गया है, जो हाई‑एंड ग्राफ़िक्स और ray-trac­ing को पहले से कहीं ज़्यादा स्मूद बनाता है। कैमरा साइड में यह चिप 320MP तक के सेंसर को सपोर्ट करती है और लो-लाइट वीडियो रिकॉर्डिंग को AI की मदद से बेहतर बनाती है।

Exynos 2600

Exynos 2600 की एक खास बात इसका नया Heat Path Block (HPB) सिस्टम है, जो फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल या गेमिंग के दौरान ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह LPDDR5X रैम, UFS 4.1 स्टोरेज और 120Hz तक के 4K डिस्प्ले को भी सपोर्ट करता है। माना जा रहा है कि Sam­sung इस चिप को आने वाले Galaxy S26 और S26+ में इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन यह किन‑किन मार्केट्स में मिलेगा, इसकी पुष्टि कंपनी अभी नहीं की है।

Realme 16 Pro Series का First Look सामने आया, डिजाइन और कलर ऑप्शन्स का खुलासा

Leave a Comment