Qualcomm Snapdragon X2 Plus
Qualcomm ने किफायती लैपटॉप के लिए नया Snapdragon X2 Plus प्रोसेसर पेश किया है, जो Windows on Arm लैपटॉप सेगमेंट को और मजबूत करने के इरादे से लाया गया है। यह 2024 में आए Snapdragon X Plus का अगला वर्जन माना जा रहा है और कीमत व परफॉर्मेंस के बीच बेहतर संतुलन देने पर फोकस करता है।
Snapdragon X2 Plus में तीसरी पीढ़ी का Oryon CPU दिया गया है और इसके साथ 80 TOPS की ताकत वाला NPU मिलता है, जो AI टास्क के लिए काफी दमदार है। यह चिप 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनी है, जिससे बेहतर एफिशिएंसी और कम पावर खपत का दावा किया जा रहा है।

यह प्रोसेसर दो वेरिएंट में आएगा
- 10‑कोर मॉडल, जिसमें ज्यादा कैश मेमोरी और हाई GPU क्लॉक स्पीड दी गई है
- 6‑कोर मॉडल, जो थोड़े कम हार्डवेयर के साथ भी वही मैक्सिमम 4GHz स्पीड ऑफर करता है
दोनों वेरिएंट में एक ही GPU और वही 80 TOPS वाला NPU दिया गया है। Qualcomm का कहना है कि यह लैपटॉप कैटेगरी में सबसे तेज AI यूनिट्स में से एक है। कंपनी के मुताबिक, बैटरी पर चलते समय भी परफॉर्मेंस में कोई खास गिरावट नहीं होगी और सही बैटरी साइज के साथ कई दिनों तक चलने वाली बैटरी लाइफ मिल सकती है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, वैकल्पिक 5G सपोर्ट और 128GB तक RAM का सपोर्ट भी मौजूद है।
परफॉर्मेंस के लिहाज से Snapdragon X2 Plus, पुराने X Plus की तुलना में सिंगल‑कोर CPU में करीब 35% ज्यादा तेज बताया जा रहा है, वो भी लगभग 43% कम पावर खपत के साथ। इस नए चिप से लैस पहले लैपटॉप्स के जून के आखिर तक बाजार में आने की उम्मीद है।
OPPO Pad Air5 लॉन्च डेट कन्फर्म, डिजाइन और फीचर्स की पहली झलक