Oppo Find X9 Ultra
Oppo Find X9 Ultra कैमरा को लेकर नया लीक सामने आया है, जिसमें इसके कैमरा हार्डवेयर की कुछ अहम जानकारियाँ बताई गई हैं। कहा जा रहा है कि Oppo इस बार कैमरा सेक्शन में काफी बड़ा बदलाव कर सकता है।
लीक के मुताबिक, फोन के मुख्य कैमरा में Sony का नया 200MP Lytia 901 सेंसर दिया जा सकता है, जो बड़े सेंसर साइज के साथ बेहतर डिटेल और लो-लाइट परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जा रहा है। इसका फोकस स्टैंडर्ड प्रीमियम फोटोग्राफी पर होगा।
इसके अलावा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा के लिए 50MP का Samsung सेंसर इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है, जो वाइड एंगल शॉट्स में नेचुरल कलर और शार्पनेस देने पर फोकस करेगा।
फोन में डुअल ज़ूम कैमरा सेटअप भी हो सकता है एक लंबी दूरी के ज़ूम के लिए और दूसरा नज़दीकी पोर्ट्रेट ज़ूम के लिए। खास बात यह है कि नज़दीकी ज़ूम कैमरा बड़े सेंसर के साथ आ सकता है, जिससे पोर्ट्रेट और लो-लाइट ज़ूम शॉट्स काफी बेहतर हो सकते हैं।

हालाँकि, यह जानकारी अभी अनौपचारिक लीक पर आधारित है, इसलिए फाइनल स्पेसिफिकेशन लॉन्च के समय अलग भी हो सकते हैं। फिर भी, अगर यह सेटअप सही साबित होता है, तो Oppo Find X9 Ultra कैमरा के मामले में फ्लैगशिप सेगमेंट में नई मिसाल पेश कर सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ