Oppo Find X9 Pro से शूट हुई पूरी शॉर्ट फिल्म, स्मार्टफोन कैमरा की ताकत दिखी

Oppo Find X9 Pro

स्मार्टफोन कंपनियाँ अकसर यह दिखाने की कोशिश करती हैं कि उनके फोन से सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि पूरी फिल्म भी बनाई जा सकती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए Oppo ने चीन में एक नई शॉर्ट फिल्म रिलीज़ की है, जिसे पूरी तरह उसके फ्लैगशिप फोन Oppo Find X9 Pro से शूट किया गया है।

इस शॉर्ट फिल्म का नाम “The One Who Stole Time” रखा गया है। फिल्म की कहानी आज के युवाओं की ज़िंदगी के इमोशनल दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियों और अंदर चल रहे द्वंद्व को दिखाती है। यहां “समय चुराने” का मतलब असल में ज़िंदगी के उन पलों से है, जो हम अपनी भागदौड़ में खो देते हैं।

फिल्म यह संदेश देती है कि इंसान के पास सच में जो है, वह सिर्फ उसका वर्तमान है। इसलिए हर फैसला सोच‑समझकर और अपने असली स्वभाव के अनुसार लेना चाहिए।

हालाँकि यह फिल्म चीनी भाषा में है और खास तौर पर चीन के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, लेकिन भाषा समझ में न आने के बावजूद भी फोन की वीडियो क्वालिटी, कलर और डिटेलिंग साफ तौर पर नजर आती है।

Oppo Find X9 Pro

Oppo ने इस शॉर्ट फिल्म के ज़रिए यह साबित करने की कोशिश की है कि Find X9 Pro सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि प्रोफेशनल लेवल वीडियो शूटिंग के लिए भी पूरी तरह सक्षम है। जो लोग इस फोन में रुचि रखते हैं, उनके लिए इसका वीडियो रिव्यू और डीटेल्ड रिव्यू भी मौजूद है, जिसमें कैमरा सैंपल्स देखे जा सकते हैं।

Oppo K14x भारत में टीज़, Flip­kart पर होगी बिक्री

Leave a Comment