Oppo Find N6
Oppo की अगली फोल्डेबल फ्लैगशिप Oppo Find N6 को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसे कैमरा के मामले में एक अलग ही लीग में ले जाती है। अगर लीक सही साबित होती है, तो यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट में एक बड़ा गेम‑चेंजर बन सकता है।
मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, Find N6 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50MP सेंसर के साथ एक दमदार 200MP कैमरा शामिल हो सकता है। माना जा रहा है कि यही 200MP सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा, जो पहले 50MP बताया जा रहा था। इसका मतलब है कि जूम फोटोग्राफी में Oppo इस बार काफी बड़ा दांव खेलने वाला है।
सेल्फी के लिए भी कंपनी कोई समझौता नहीं कर रही। लीक के अनुसार, फोन के अंदर वाले फोल्डेबल स्क्रीन और बाहर के कवर डिस्प्ले दोनों पर 20MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ एक 2MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिलने की बात है, जो फोटो के कलर, स्किन टोन और व्हाइट बैलेंस को और बेहतर बनाने में मदद करेगा।

हार्डवेयर की बात करें तो Find N6 में करीब 6000mAh की बड़ी बैटरी, 16GB तक RAM और 1TB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। वजन लगभग 225 ग्राम बताया जा रहा है, जो इस साइज के फोल्डेबल फोन के हिसाब से काफी संतुलित माना जा सकता है।
डिस्प्ले साइड में भी फोन प्रीमियम रहने वाला है। इसमें 8.12‑इंच का 2K LTPO फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और 6.62‑इंच का कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे 2026 के सबसे पावरफुल फोल्डेबल्स में शामिल कर देगा।
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो यह फोन डीप ब्लैक, गोल्डन ऑरेंज और ओरिजिनल टाइटेनियम जैसे प्रीमियम शेड्स में आ सकता है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो Oppo Find N6 फरवरी 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है।
Honor Power 2 लॉन्च डेट कन्फर्म, 10,080mAh की दमदार बैटरी के साथ आयेगा।