OnePlus Turbo 6
OnePlus ने कन्फर्म कर दिया है कि Turbo 6 और Turbo 6V को 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही कुछ फीचर्स दिखा चुकी थी, और अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है दोनों फोन्स में 9,000mAh की दमदार बैटरी होगी।
खास बात यह है कि Turbo 6 का कैमरा मॉड्यूल सिर्फ 1.7mm बाहर निकला हुआ है। यानी फोन की पीठ लगभग फ्लैट लगती है। कैमरा पूरी तरह फ्लश तो नहीं है, लेकिन इतना पतला उभार रोज़मर्रा के इस्तेमाल में काफी स्लीक फील देगा। Turbo सीरीज़ का फोकस कैमरा से ज़्यादा परफॉर्मेंस और बैटरी पर रहता है, और यही वजह है कि इतना पतला कैमरा डिज़ाइन संभव हो पाया है।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले की बात करें तो Turbo 6 में मिलेगा Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले। Turbo 6V में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन।
कलर ऑप्शंस भी अलग-अलग रखे गए हैं Turbo 6 सिल्वर, ब्लैक, ग्रीन Turbo 6V ब्लू, ब्लैक, व्हाइट
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ