OnePlus 15T की बड़ी लीक कॉम्पैक्ट साइज में 7000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले का दावा

OnePlus 15T

टेक टिप्स्टर Dig­i­tal Chat Sta­tion ने One­Plus के आने वाले कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप One­Plus 15T को लेकर नई जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 2026 की पहली छमाही में पेश किया जा सकता है और इसका फोकस हाई‑परफॉर्मेंस को छोटे साइज में देने पर होगा।

लीक के अनुसार http://OnePlus.com 15T में करीब 6.3‑इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन के अंदर 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा, जो सिक्योरिटी और स्पीड दोनों के लिहाज से बेहतर माना जाता है। फोन का फ्रेम मेटल का होगा, जिससे प्रीमियम फील मिलने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो इसमें कम से कम 7,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की जानकारी सामने आई है, जो इस साइज के फोन के लिए काफी खास मानी जा रही है। कैमरा सेटअप में रियर साइड पर टेलीफोटो लेंस शामिल होने की भी चर्चा है। इसके अलावा One­Plus इस मॉडल के लिए एक खास व्हाइट/ग्रे मैग्नेटिक स्नैप‑ऑन केस एक्सेसरी के तौर पर बेच सकता है।

OnePlus 15T

DCS का कहना है कि One­Plus 15T कंपनी का इकलौता ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है, जो कॉम्पैक्ट बॉडी में पूरी तरह परफॉर्मेंस‑सेंट्रिक अप्रोच के साथ आएगा। गौर करने वाली बात यह है कि अक्टूबर में जिस फोन की जानकारी दी गई थी, उसके स्पेसिफिकेशंस भी लगभग ऐसे ही थे—जिससे माना जा रहा है कि वह डिवाइस भी यही मॉडल हो सकता है।

तुलना के लिए, पहले लॉन्च हो चुका One­Plus 13T भी इसी कॉम्पैक्ट कैटेगरी में आता था, जिसमें दमदार हार्डवेयर देखने को मिला था। अगर लीक सही साबित होती है, तो One­Plus 15T में फ्लैगशिप‑लेवल चिपसेट जैसे Snap­drag­on 8 Elite Gen 5 देखने को मिल सकता है, जो इसे छोटे फोन पसंद करने वाले पावर यूज़र्स के लिए एक खास विकल्प बना देगा।

Xiao­mi 17 Ultra का इंतजार खत्म, कंपनी ने लॉन्च को लेकर दी बड़ी जानकारी।

Leave a Comment