Nothing Phone 4a सीरीज़ अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड

Nothing Phone 4a

Noth­ing कंपनी जल्द ही अपनी नई Phone (4a) और Phone (4a) Pro सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। हाल ही में कंपनी के CEO Carl Pei ने इशारा किया था कि आने वाले 4a फोन पुराने मॉडल्स से काफ़ी अलग और बेहतर होंगे, हालांकि उस समय लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया था।

अब सामने आई ताज़ा लीक के मुताबिक, ये दोनों स्मार्टफोन मार्च की शुरुआत, और संभवतः 5 मार्च को लॉन्च किए जा सकते हैं।

नई 4a सीरीज़ में परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया गया है। इसमें UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, जो पिछले 3a मॉडल्स के मुकाबले तेज़ होगी। हालांकि इस अपग्रेड के कारण कीमत में हल्की बढ़ोतरी भी देखी जा सकती है।

Nothing Phone 4a

लीक्स ये भी बताते हैं कि फोन में Snap­drag­on 7‑सीरीज़ प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी डिस्प्ले और कैमरा क्वालिटी में भी सुधार करने वाली है, हालांकि इनके बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

बैटरी की बात करें तो Phone (4a) Pro में करीब 5,080mAh की बैटरी मिल सकती है, जो पहले से थोड़ा ज़्यादा होगी। चार्जिंग स्पीड पहले जैसी ही 50W रहने वाली है। साथ ही Pro मॉडल को IP65 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देगा।

क्योंकि Noth­ing इस साल कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं करने वाली है, ऐसे में Phone (4a) सीरीज़ कंपनी के लिए काफ़ी अहम मानी जा रही है।

Noth­ing Phone (4a) Series का बड़ा खुलासा Pro मॉडल में eSIM, नए कलर और कीमत लीक

Leave a Comment