Motorola Moto Buds 2 Plus
Motorola अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus पर काम कर रही है। कंपनी ने इससे पहले अप्रैल 2024 में Moto Buds+ लॉन्च किए थे और अब लगभग दो साल बाद उनका अगला वर्ज़न आने वाला है। लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन मशहूर लीकर Evan Blass द्वारा शेयर की गई लीक तस्वीरों से इनके डिज़ाइन की झलक मिल चुकी है।
लीक इमेज के मुताबिक, Moto Buds 2 Plus के चार्जिंग केस का डिज़ाइन इस बार अलग होगा। जहां पुराने Moto Buds+ में हॉरिज़ॉन्टल केस था, वहीं नए मॉडल में वर्टिकल डिज़ाइन देखने को मिलेगा। ईयरबड्स दो रंगों में आ सकते हैं, खास बात यह है कि केस का बाहरी रंग ईयरबड्स से मेल खाता है, जबकि अंदर का हिस्सा अलग रंग में दिया गया है, जिससे ड्यूल‑टोन लुक बनता है।


चार्जिंग केस के फ्रंट पर Motorola का आइकॉनिक बैटविंग लोगो मौजूद है और उसके नीचे “Sound by Bose” लिखा हुआ है। इससे साफ होता है कि साउंड ट्यूनिंग के लिए Bose के साथ पार्टनरशिप की गई है।
फीचर्स की बात करें तो Moto Buds 2 Plus में Active Noise Cancellation (ANC) मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इनमें Hi-Res Audio और Dolby Atmos सपोर्ट भी हो सकता है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे लॉन्च नज़दीक आएगा, इससे जुड़ी और जानकारियां सामने आने की संभावना है।
मोटोरोला Edge 70 का नया ‘क्लाउड डांसर’ स्पेशल एडिशन लॉन्च – बेहद प्रीमियम और शानदार लुक।