Lava Play Max
Lava ने अभी हाल ही में अपना स्मार्टफोन Lava Agni 4 को लंदन में लॉन्च किया था अब lava ने कम बजट में अपना नया Lava Play Max को मार्केट में आज उतार दिया है। जिसका प्राइस ₹12,999 से शुरू हुआ हैं।

Lava Play Max में MediaTek का Dimensity 7300 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए एक पावरफुल प्रोसेसर माना जाता है। फोन क्लीन Android 15 पर चलता है और यूज़र को एक स्मूथ, क्लीन अनुभव मिलेगा।फोन दो मेमोरी वेरिएंट्स में आता है 6GB + 128GB 8GB + 128GB (स्टोरेज 1TB तक बढ़ाया जा सकता है)

गेमिंग के लिए एक Vc कूलिंग टेक्नोलॉजी दिया गया है जो गेमिंग करते समय हीटिंग को कम रखता है। जिसमें आप bgmi और COD का परफॉर्मेंस लगातार स्टेबल रहेगा।
फोन में बड़ा स्क्रीन 6.72‑इंच FullHD+ डिस्प्ले में आता है जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट इसे गेमिंग, स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने के लिए और भी स्मूथ बनाता है। और बैटरी में 5000 mAh दी गई है और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Lava Play Max में पीछे की ओर 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें EIS सपोर्ट मौजूद है ताकि वीडियो ज्यादा स्टेबल आएं। फोन 4K@30fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन IP54 रेटिंग के साथ आता है। दो कलर में आता पहला Deccan Black दूसरा Himalayan White जो देखने में बहुत सुंदर हैं।
भारत में Lava Play Max की कीमतें इस प्रकार हैं ₹12,999 — 6GB + 128GB ₹14,999 — 8GB + 128GB
Lava Play Max उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो 15,000 से कम बजट में एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें तगड़ा प्रोसेसर,120Hz डिस्प्ले,लंबी बैटरी लाइफ,50MP कैमरा ये तो ये फोन आपके खास हो सकता है मगर मेरे एक बात से हमेशा दुखी रहता हूं ऐसा नहीं लव अच्छा काम कर रहा फोन भी इनके अच्छे आ रहे हैं।मगर इनके UI थोड़ा नीरस कर देते। क्यों लव के फोन अगर लगातार गेमिंग करते है उसका लेग बाद जाता है बस। बाकी इस फोन लुक बहुत बेहतरीन है।Lava ने जारी किए Lava Play Max का टीजर ओर इसमें दो ही पार्ट कंफर्म पता चला।