Lava का नया स्मार्टफोन टीज़, पीछे मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Lava

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपने आने वाले एक नए फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। टीज़र से साफ पता चलता है कि इस डिवाइस के बैक पैनल पर भी एक छोटी स्क्रीन दी जाएगी, जो कैमरा मॉड्यूल के साथ इंटीग्रेट होगी।

फोन का डिज़ाइन काफी यूनिक नजर आ रहा है, जिसमें बड़ा कैमरा आइलैंड और उसी के अंदर रियर डिस्प्ले दी गई है। माना जा रहा है कि यह फोन मिड‑रेंज सेगमेंट में लॉन्च होगा, इसलिए पीछे दी गई स्क्रीन का साइज ज्यादा बड़ा नहीं होगा।

टीज़र इमेज में फोन के पीछे दो कैमरे दिख रहे हैं। कैमरा मॉड्यूल पर लिखी जानकारी के मुताबिक, इसका मेन कैमरा 50MP का होगा। इसके अलावा फिलहाल किसी और स्पेसिफिकेशन या फीचर का खुलासा नहीं किया गया है।

Lava

कंपनी ने बस इतना कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन “जल्द ही” लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि लॉन्च से पहले Lava आने वाले दिनों में इसके फीचर्स और डिजाइन को लेकर और टीज़र शेयर करेगी।

सरकार का नया फैसला अब सभी स्मार्टफोन में San­char Saathi ऐप को इंस्टॉल करना होगा जरूरी जानिए क्यों?

Leave a Comment