iQOO Z11 Turbo
iQOO ने टीज़र के बाद अब आधिकारिक तौर पर iQOO Z11 Turbo की लॉन्च टाइमलाइन बता दी है। यह स्मार्टफोन चीन में 15 जनवरी को पेश किया जाएगा और फिलहाल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है।
कंपनी के मुताबिक, यह फोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर काम करेगा, जिसके साथ एक Q2 डिस्प्ले चिप भी दी जाएगी। इसमें 6.59‑इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जिसके बेज़ल काफी पतले होंगे। डिज़ाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 200MP का मेन कैमरा शामिल है।
iQOO Z11 Turbo को ब्लैक, ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा। फोन को IP69 रेटिंग मिलने की भी पुष्टि हुई है, यानी यह पानी और धूल से अच्छी सुरक्षा देगा।
लीक्स की मानें तो इसमें 32MP फ्रंट कैमरा, अल्ट्रासोनिक इन‑डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, और 7,600mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Samsung Galaxy S26 Series में हो सकती है Satellite Calling की एंट्री, नया Exynos Modem बना वजह