iQOO 15 Ultra
iQOO 15 Ultra को लेकर लॉन्च टाइमलाइन अब काफी हद तक साफ हो गई है। नई जानकारी के अनुसार, यह फोन फरवरी की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। यह टाइमिंग चीन के न्यू ईयर (17 फरवरी) से पहले की बताई जा रही है, जिसे लेकर कंपनी पहले ही इशारा कर चुकी है।
iQOO 15 Ultra को खास तौर पर गेमिंग और हाई‑परफॉर्मेंस यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें एक एक्टिव कूलिंग फैन मिलने की चर्चा है, जो अब तक किसी स्मार्टफोन में देखा गया सबसे बड़ा हो सकता है। इसके साथ ही, गेमिंग के लिए शोल्डर बटन भी दिए जा सकते हैं, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले के मामले में भी यह काफी दमदार होगा इसमें 6.85‑इंच का LTPO AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और बहुत ज्यादा पीक ब्राइटनेस दी जा सकती है, जिससे गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस शानदार रहेगा।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या iQOO 15 Ultra को चीन के बाहर भी लॉन्च किया जाएगा या नहीं। अभी तक इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यूज़र्स को उम्मीद जरूर है।
Oppo Find X9 Ultra कैमरा लीक 200MP मेन सेंसर और डुअल ज़ूम कैमरा की नई जानकारी