Honor
Honor ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि उसकी आने वाली Win Series बहुत जल्द चीन में एंट्री लेने वाली है। कंपनी ने भले ही अभी लॉन्च की सही तारीख न बताई हो, लेकिन इतना कन्फर्म है कि यह सीरीज़ इसी महीने पेश की जाएगी। खास बात यह है कि Honor इस बार पूरी तरह gaming users को टारगेट कर रहा है।
Win Series की pre-booking चीन में शुरू हो चुकी है, जिससे साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। साथ ही, Honor ने एक टीज़र भी शेयर किया है जिसमें फोन का बैक डिज़ाइन नजर आता है। पीछे की तरफ बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और एक कोने पर चमकता हुआ Win branding इसे अलग पहचान देता है।
लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Honor अपनी पुरानी GT Series को नए Win नाम के साथ पेश कर सकता है। सामने आई रेंडर इमेजेस से पता चलता है कि फोन Black, Blue और Cyan जैसे स्टाइलिश कलर्स में आ सकते हैं।

फीचर्स की बात करें तो Win Series में तीन रियर कैमरे, गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए active cooling fan, और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली चीज़ — 10,000mAh की दमदार बैटरी — देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह सीरीज़ लंबे गेमिंग सेशन और हैवी यूज़ के लिए काफी दमदार साबित हो सकती है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि Honor अपनी Win Series के साथ गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट में कितना बड़ा धमाका करता है।
सरकार का नया फैसला अब सभी स्मार्टफोन में Sanchar Saathi ऐप को इंस्टॉल करना होगा जरूरी जानिए क्यों?