Google I/O 2026
Google ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह कॉन्फ्रेंस 19 और 20 मई को कैलिफ़ोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित Shoreline Amphitheatre में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मई को सुबह 10 बजे (PT) से होगी और कंपनी ने साफ कर दिया है कि सभी कीनोट, डेमो और डेवलपर सेशन ऑनलाइन लाइव देखे जा सकेंगे।

इस बार भी मंच पर सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रहने वाली है। Google अपने Gemini AI से जुड़े नए फीचर्स और अपग्रेड्स पेश कर सकता है। पिछले साल कंपनी ने अपने एडवांस AI मॉडल्स, इमेज जनरेशन और वीडियो जनरेशन टूल्स को पेश किया था, इसलिए इस बार भी AI इकोसिस्टम में बड़े एलान की उम्मीद की जा रही है।

साथ ही, Android यूज़र्स के लिए भी अच्छी खबर है। इवेंट में Android 17 (कोडनेम: Cinnamon Bun) की झलक मिल सकती है, जिसका स्टेबल वर्जन जून में जारी होने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी अपने अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे Wear OS, Android TV, Android XR और Google Workspace में भी नए बदलावों की जानकारी दे सकती है।
Google Pixel 9 Pro Fold पर मेगा डील — ₹10,000 बैंक डिस्काउंट पाएं अभी! (16)