Samsung Galaxy Z Trifold
Samsung ने Trifold का एक झलक दिखा के लोगो के दिमाग में सवाल बना के बैठा दिए थे और सभी ने इसके स्पेसिफिकेशन रिवील से पहले ही अनुमान लगाने लगे थे। इसके वजन इतना होगा इसके डिस्प्ले ये होगा बैटरी ये होगी सभी साइट पे इसके जोरो शोरो से बाते चल रही थी मगर अब Samsung ने Galaxy Z Trifold खुद अपने ऑफिशियल साइट पेस कर दिया है। और सबसे बड़ी बात ये फोन 309 ग्राम दिया है। मतलब ये फोन आपको थोड़ा है
हैवी तो लग सकता। मगर देखना होगा जो Huawei Mate XT कितना बेहतर होगा और वैसे देखा जाए इसका वजन 298 ग्राम दिया गया है। मतलब Galaxy Z Trifold इससे 11 ग्राम ज्यादा है और अभिनय फोन साउथ कोरिया में ही लॉन्च होगा सैमसंग बोला अगर इसके रिजल्ट अच्छे रहे हैं तो ग्लोबली हम लॉन्च करेंगे।
दूसरी बात AI को लेकर सबसे बड़ा खुलासा किया है Samsung ने साफ़ कहा है कि Galaxy Z TriFold में दिए गए सभी AI फीचर्स हर किसी के लिए एक जैसे उपलब्ध नहीं होंगे। कुछ AI फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए आपको Samsung अकाउंट में लॉगिन करना पड़ सकता है, और इन फीचर्स से मिलने वाले रिज़ल्ट हमेशा 100% सटीक हों इसकी कंपनी कोई गारंटी नहीं देती।

AI की उपलब्धता आपके देश, फोन मॉडल, One UI वर्ज़न और नेटवर्क पर भी निर्भर करेगी यानी हर जगह हर फीचर काम नहीं करेगा। इसके अलावा आने वाले समय में कुछ एडवांस्ड AI फीचर्स को Samsung पेड कर सकता है। कुछ देशों में नाबालिग (minors) यूज़र्स के लिए AI फीचर्स पर उम्र‑आधारित सीमाएँ भी लागू होंगी। साथ ही, Galaxy Z TriFold Flex Mode को सपोर्ट नहीं करता इसलिए इसे Fold और Flip सीरीज़ की तरह लपट मोड में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
Gemini Live
- स्क्रीन शेयर करके रियल‑टाइम मदद
- स्क्रोल करते समय ऑटो summary
- वॉइस बातचीत सपोर्ट
- Google अकाउंट + इंटरनेट ज़रूरी
- 18+ यूज़र्स के लिए
Google AI Pro (6 महीने फ्री)
- 6 महीने Google AI Pro फ्री
- 2TB क्लाउड स्टोरेज
- Veo3 वीडियो जेनरेशन मॉडल
- ट्रायल बाद पेड सब्सक्रिप्शन
AI Writing Assist
- वेब कंटेंट summarize
- Notes में drag & drop
- टेक्स्ट को साफ़ और बेहतर बनाता है
Text Convert Assist
- Audio → Text → Summary
- कीवर्ड एक्सट्रैक्शन
- रिकॉर्डिंग आधारित schedule सुझाव
Samsung के मुताबिक Galaxy Z TriFold कोई साधारण अपग्रेड नहीं, बल्कि स्मार्टफ़ोन की एक बिल्कुल नई कैटेगरी है, क्योंकि इसका डिज़ाइन तीन अलग-अलग पैनल में फोल्ड और अनफोल्ड होता है। इसमें Dual-Hinge मैकेनिज़्म दिया गया है जो इसे आसानी से खोलने-बंद करने के साथ ज्यादा मजबूती भी देता है। फोल्ड होने पर यह एक कॉम्पैक्ट और प्रीमियम स्मार्टफोन जैसा दिखता है, लेकिन जैसे ही इसे पूरा खोलते हैं यह एक बड़े वर्कस्पेस में बदल जाता है
जहाँ मल्टीटास्किंग कंटेंट क्रिएशन और बड़े स्क्रीन वाले काम आसानी से किए जा सकते हैं। इसका अंदर की ओर फोल्ड होने वाला अनोखा डिज़ाइन न सिर्फ स्क्रीन को सुरक्षित रखता है बल्कि इसकी मोटाई को भी कम करता है, जिससे फोन ज़्यादा स्लिम और साथ ही टिकाऊ बन जाता है।

कैमरा के बात करे Galaxy Z TriFold के हाइलाइट्स में बड़ी स्क्रीन पर Galaxy AI की क्षमताएँ, 200MP कैमरा, इमर्सिव डिस्प्ले और प्रीमियम ट्राई‑फोल्ड डिज़ाइन शामिल हैं। कैमरा सेटअप में 200MP का मेन वाइड कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड, 10MP 3x टेलीफोटो के साथ 10MP कवर सेल्फी और 10MP इनर सेल्फी कैमरा मिलता है, जो AI ProVisual Engine की मदद से हाई‑डिटेल और बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें कैप्चर निकल के देता हैं
Galaxy Z TriFold में दिया गया Dual Hinge सिस्टम इसकी मजबूती और टिकाऊपन को काफी बढ़ा देता है, जहाँ Dual-rail hinge डिज़ाइन फोन को सुरक्षित और स्थिर रखता है, साथ ही IP48 रेटिंग इसे पानी के छींटों और हल्की धूल से सुरक्षा देती है। Samsung ने X‑ray एनीमेशन के जरिए दिखाया है कि यह हिंग कैसे अंदर से काम करता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5600mAh की बड़ी बैटरी है जो mDNIe तकनीक की मदद से बेहतर पावर एफिशिएंसी देती है और एक बार चार्ज में लगभग 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक संभाल सकती है। साथ ही पहली बार Fold सीरीज़ में Samsung ने बॉक्स में ही 45W फास्ट चार्जर शामिल किया है, जिससे फोन को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
प्रोसेसर की बात करे तो Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है खास तौर पर Samsung डिवाइसेज़ के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिसमें CPU, GPU और NPU तीनों को बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ट्यून किया गया है। इसकी वजह से फोन पर मल्टीटास्किंग, हैवी ऐप्स, गेमिंग और AI से जुड़ी हर प्रोसेसिंग बहुत तेज़ और स्मूथ चलेगी यानी बड़े स्क्रीन वाले TriFold फॉर्म फैक्टर में भी यह चिप बिना किसी लैग के हाई परफॉर्मेंस देता है।

डिस्प्ले के बात करे तो Galaxy Z TriFold में 10-inch का बड़ा AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें कवर स्क्रीन की ब्राइटनेस 2600 nits और मेन स्क्रीन की 1600 nits तक जाती है, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster तकनीक हर सिचुएशन में स्क्रीन को और भी साफ़, रंगीन और स्मूद बनाती है। इसके अलावा फोन के प्रीमियम बिल्ड में Samsung ने मजबूती पर खास ध्यान दिया हैटाइटेनियम हिंग हाउसिंग, आर्मर फ्लेक्स हिंग, सिरेमिक ग्लास और एडवांस्ड आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम जैसी सामग्री इसे अधिक मजबूत, टिकाऊ और बेहद प्रीमियम फील देती हैं। (ध्यान रहे, टाइटेनियम सिर्फ हिंग हाउसिंग में इस्तेमाल हुआ है।) TriFold का लॉन्च कलर Crafted Black होगा |

डिज़ाइन के मामले में TriFold को बेहद स्लिम बनाया गया है अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई सिर्फ 3.9mm से 4.2mm रहती है और फोल्ड होने पर 12.9mm, इसलिए पूरे प्रोडक्ट पेज में इसकी पतली और प्रीमियम डिज़ाइन पर खास जोर दिया गया है।
Box में आपको ये ये मिलेगा |
- Galaxy Z TriFold
- Carbon shield case
- AR protective film
- 45W adapter
- Type‑C cable
- SIM tool
- Manuals
सरकार का नया फैसला अब सभी स्मार्टफोन में Sanchar Saathi ऐप को इंस्टॉल करना होगा जरूरी जानिए क्यों?