Galaxy S26 Ultra के 4 कलर वेरिएंट लीक, ऑरेंज रंग लॉन्च से बाहर

Galaxy S26 Ultra

Sam­sung के अपकमिंग फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। लॉन्च से पहले फोन के कलर ऑप्शन्स की जानकारी लीक हुई है, जिससे साफ हो गया है कि यह डिवाइस कुल चार रंगों में पेश की जाएगी।

हालिया लीक में फोन के SIM स्लॉट की तस्वीरें शेयर की गई हैं, जो अलग-अलग रंगों में दिखाई देती हैं। इनसे संकेत मिलता है कि Galaxy S26 Ultra को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पर्पल शेड्स में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कंपनी इन्हें खास मार्केटिंग नामों के साथ पेश कर सकती है, जैसे:

Galaxy S26 Ultra
  • Black Shad­ow
  • White Shad­ow
  • Glacial Blue
  • Ultra­vi­o­let

इस बार सबसे दिलचस्प बात यह है कि पहले जिस ऑरेंज कलर वर्ज़न की चर्चा थी, वह अब लॉन्च प्लान का हिस्सा नहीं माना जा रहा। नए लीक में इसका कोई भी प्रमाण नहीं मिला है। इसके अलावा फोन के कुछ 3D रेंडर इमेज भी सामने आई हैं, जिनमें चारों कलर वेरिएंट दिखाए गए हैं।

लीक्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज़ में केवल तीन मॉडल शामिल होंगे S26, S26+ और S26 Ultra। पहले अफवाहों में आए S26 Pro और S26 Edge मॉडल को कंपनी ने ड्रॉप कर दिया है।

उम्मीद की जा रही है कि Sam­sung इस नई Galaxy S26 सीरीज़ को 25 फरवरी को San Fran­cis­co में आयोजित एक बड़े इवेंट के दौरान पेश करेगा।

Sam­sung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ

Leave a Comment