Apple का नया Siri फिर हुआ लेट, iOS 26.4 अपडेट में नहीं मिलेगा बड़ा AI फीचर

Apple Siri

Apple के iPhone यूज़र्स के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कंपनी का नया और ज्यादा एडवांस Siri फिलहाल फिर से टल गया है। पहले माना जा रहा था कि iOS 26.4 अपडेट के साथ इसके कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple को नए Siri की इंटरनल टेस्टिंग के दौरान कई तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा। टेस्टिंग में पाया गया कि Siri कभी-कभी जवाब देने में देर कर रहा है, कुछ सवालों का सही जवाब नहीं दे पा रहा, और कठिन या लंबे सवाल समझने में दिक्कत हो रही है। यहां तक कि तेज बोलने वाले यूज़र्स को समझने में भी समस्या आ रही है और कुछ मामलों में Siri बीच में ही बात काट दे रहा है।

Apple Siri

कहा जा रहा है कि नया और बेहतर Siri अब संभवतः iOS 26.5 अपडेट के साथ आएगा, जो मई में रिलीज़ हो सकता है। वहीं, कुछ बड़े AI फीचर्स को iOS 27 तक टाला जा सकता है, जो सितंबर में आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि iOS 26.5 के अंदरूनी वर्जन में एक ऐसा विकल्प देखा गया है, जिससे Siri यूज़र के पर्सनल डेटा तक एक्सेस कर सकेगा। साथ ही “App Intents” फीचर भी अभी समय से पीछे चल रहा है। इसके अलावा वेब सर्च टूल और इमेज जनरेशन जैसी क्षमताएं भी टेस्टिंग में मौजूद हैं, लेकिन ये फीचर्स iOS 26.4 में शामिल नहीं होंगे।

कुल मिलाकर, यूज़र्स को Apple के नए और स्मार्ट Siri का अनुभव करने के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।

Apple AI Pin कैमरा और Siri वाला Apple का नया AI वियरेबल डिवाइस

Leave a Comment