iPhone 17e,MacBook
Apple 4 मार्च 2026 को साल का अपना पहला बड़ा स्पेशल इवेंट आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे प्रमुख शहरों में होगा। अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे लाइव स्ट्रीम करेगी या फिर सीधे प्रेस रिलीज के माध्यम से नए प्रोडक्ट्स की घोषणा करेगी, लेकिन टेक जगत में इस इवेंट को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा जिस डिवाइस को लेकर हो रही है, वह है नया iPhone 17e। माना जा रहा है कि यह फोन नए A19 चिपसेट के साथ आएगा, जिससे परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ Dynamic Island फीचर दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और पीछे 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा MagSafe सपोर्ट और नया C1X मॉडेम भी शामिल किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 599 डॉलर रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
सिर्फ iPhone ही नहीं, Apple अपने Mac लाइनअप में भी बदलाव कर सकता है। एक नया एंट्री-लेवल MacBook पेश किया जा सकता है, जिसमें A18 Pro चिप और एल्यूमिनियम बॉडी दी जाएगी। इसकी कीमत 1000 डॉलर से कम रखी जा सकती है और इसे कई रंग विकल्पों में लाया जा सकता है। इसके साथ ही MacBook Air को M5 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है, जबकि MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।
टैबलेट सेगमेंट में भी कंपनी बदलाव कर सकती है। नया iPad Air M4 चिप के साथ आ सकता है, जबकि बेस मॉडल iPad में A18 चिप दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा नए Mac डिस्प्ले भी पेश किए जा सकते हैं।
Apple का AI‑पावर्ड Siri 2026 में होगा लॉन्च, iOS 26.4 में नहीं मिलेगा अपडेट