Google I/O 2026 की घोषणा 19–20 मई को AI और Android 17 पर बड़े अपडेट

Google I/O 2026

Google ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह कॉन्फ्रेंस 19 और 20 मई को कैलिफ़ोर्निया के माउंटेन व्यू स्थित Shore­line Amphithe­atre में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत 19 मई को सुबह 10 बजे (PT) से होगी और कंपनी ने साफ कर दिया है कि सभी कीनोट, डेमो और डेवलपर सेशन ऑनलाइन लाइव देखे जा सकेंगे।

Google I/O 2026

इस बार भी मंच पर सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रहने वाली है। Google अपने Gem­i­ni AI से जुड़े नए फीचर्स और अपग्रेड्स पेश कर सकता है। पिछले साल कंपनी ने अपने एडवांस AI मॉडल्स, इमेज जनरेशन और वीडियो जनरेशन टूल्स को पेश किया था, इसलिए इस बार भी AI इकोसिस्टम में बड़े एलान की उम्मीद की जा रही है।

साथ ही, Android यूज़र्स के लिए भी अच्छी खबर है। इवेंट में Android 17 (कोडनेम: Cin­na­mon Bun) की झलक मिल सकती है, जिसका स्टेबल वर्जन जून में जारी होने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी अपने अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे Wear OS, Android TV, Android XR और Google Work­space में भी नए बदलावों की जानकारी दे सकती है।

Google Pix­el 9 Pro Fold पर मेगा डील — ₹10,000 बैंक डिस्काउंट पाएं अभी! (16)

Leave a Comment