Samsung ला सकता है नया Wide Galaxy Z Fold, One UI 9 में मिला बड़ा संकेत

Galaxy Z Fold

Sam­sung अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में दिख रहा है। खबर है कि कंपनी एक नए “वाइड” यानी ज्यादा चौड़े डिजाइन वाले Galaxy Z Fold पर काम कर रही है। पहले इसके बारे में सिर्फ अफवाहें और कॉन्सेप्ट रेंडर ही सामने आए थे, लेकिन अब मामला थोड़ा ज्यादा पुख्ता लग रहा है।

दरअसल, One UI 9 के टेस्ट बिल्ड में कुछ ऐसे एनिमेशन मिले हैं जो अभी तक लॉन्च न हुए Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन्हीं एनिमेशन के जरिए इस नए वाइड Galaxy Z Fold की झलक देखने को मिली है। भले ही इनमें फोन की पूरी डिटेल या स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि Sam­sung इस नए फॉर्म फैक्टर पर काम कर रहा है।

यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि किसी सॉफ्टवेयर बिल्ड में मौजूद फीचर का मतलब यह नहीं होता कि वह प्रोडक्ट जल्द ही बाजार में आ ही जाएगा। कंपनियां अक्सर कई प्रोटोटाइप और डिजाइन पर काम करती हैं, जिनमें से कुछ ही फाइनल लॉन्च तक पहुंचते हैं।

Galaxy Z Fold

कुल मिलाकर, One UI 9 के जरिए यह संकेत जरूर मिल गया है कि Sam­sung अपने फोल्ड सीरीज में कुछ नया और अलग लाने की तैयारी में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह वाइड Galaxy Z Fold कब और किस रूप में आधिकारिक तौर पर सामने आता है।

Sam­sung Galaxy S26 Series की लॉन्च डेट आधिकारिक, 25 फरवरी को होगा बड़ा अनपैक्ड इवेंट

Leave a Comment