Nothing Phone (4a) और (4a) Pro की स्टोरेज व कलर डिटेल लीक

Nothing Phone (4a),(4a) Pro

Noth­ing अपनी नई (4a) सीरीज़ को लेकर धीरे-धीरे सस्पेंस बढ़ा रहा है और माना जा रहा है कि यह फोन अगले महीने तक लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी के CEO Carl Pei पहले ही इशारा कर चुके हैं कि यह नई लाइनअप पिछले Phone (3a) मॉडल्स से काफी बेहतर और अपग्रेडेड होगी। इसी बीच एक टिप्स्टर ने इन दोनों फोनों के स्टोरेज और रंगों को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

लीक के मुताबिक Noth­ing Phone (4a) और (4a) Pro दोनों ही 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्पों में आ सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार कंपनी UFS 3.1 स्टोरेज देने की तैयारी में है, जिससे फोन की स्पीड और डेटा ट्रांसफर पहले से तेज होगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह अपग्रेड दोनों वेरिएंट्स में मिलेगा या केवल Pro मॉडल तक सीमित रहेगा।

रंगों की बात करें तो Noth­ing Phone (4a) के ब्लैक और व्हाइट शेड में आने की संभावना है, जबकि Pro मॉडल ब्लैक और सिल्वर रंग में पेश किया जा सकता है। हाल ही में जारी टीज़र में कई रंगों की झलक मिली थी, लेकिन फिलहाल यही विकल्प सामने आए हैं।

Nothing Phone (4a),(4a) Pro

परफॉर्मेंस के मामले में यह सीरीज़ Snap­drag­on 7‑सीरीज़ चिपसेट से लैस हो सकती है, जो मिड‑रेंज सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन देता है। वहीं Pro वर्ज़न में लगभग 5,080mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबा बैकअप मिल सकता है।

Noth­ing Phone (4a) लॉन्च के करीब, सर्टिफिकेशन से मिले बड़े संकेत

Leave a Comment