Huawei Pura X2
Huawei जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Pura X2 पेश कर सकता है, जिसके मार्च 2026 के आसपास चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। सामने आई नई जानकारी के अनुसार, इस बार कंपनी डिस्प्ले साइज को लेकर बड़ा बदलाव करने वाली है। फोन में अंदर की ओर लगभग 7.69 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है, जो WQHD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी। वहीं बाहर की तरफ मिलने वाली कवर स्क्रीन का साइज करीब 5.5 इंच हो सकता है।
अगर पुराने मॉडल की बात करें तो पहले वाले Pura X में अंदर की स्क्रीन 6.3 इंच और बाहर की स्क्रीन सिर्फ 3.5 इंच की थी, यानी नए वर्जन में यूजर्स को ज्यादा बड़ा और बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।
लीक में यह भी बताया गया है कि Huawei Pura X2 में नया Kirin 9030 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में टेलीफोटो कैमरा मिलने की भी संभावना है, जिससे जूम फोटोग्राफी पहले से बेहतर हो जाएगी।

परफॉर्मेंस के लिहाज से यह फोल्डेबल फोन 20GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें HarmonyOS 6.1 देखने को मिल सकता है। रंगों के विकल्पों में यह फोन ब्लू, ब्लैक, ग्रीन, ऑरेंज, पर्पल और व्हाइट जैसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ