OnePlus 16 की लीक स्पेसिफिकेशन आई सामने, 240Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी का दावा

OnePlus 16

One­Plus 16 को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि इसकी लॉन्चिंग में अभी काफी वक्त है और फोन के Q4 2026 में आने की उम्मीद बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह डिवाइस एक दमदार फ्लैगशिप फोन साबित हो सकता है।

लीक की मानें तो फोन में फ्लैट डिजाइन वाला BOE X5 OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1220p होगा। खास बात यह है कि स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 240Hz तक जा सकता है, जो गेमिंग और स्मूथ यूज़ के लिए काफी जबरदस्त माना जा रहा है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो One­Plus 16 में Qual­comm का आने वाला Snap­drag­on Elite Gen 6 का Pro वर्जन मिल सकता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 6GHz तक पहुंचने की अफवाह है। इसके साथ LPDDR6 रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, लेकिन स्टोरेज बढ़ाने का ऑप्शन शायद नहीं दिया जाएगा।

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें करीब 9,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

OnePlus 16

कैमरा सेक्शन में भी One­Plus बड़ा दांव खेल सकता है। लीक के अनुसार फोन में दो 200MP Sam­sung ISOCELL HP5 सेंसर दिए जा सकते हैं, जिनमें एक मेन कैमरा और दूसरा पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है। इसके अलावा एक नया अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की बात है, हालांकि उसके बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अन्य फीचर्स में डिस्प्ले के अंदर Ultra­son­ic 2.0 फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल को-एक्सियल स्पीकर्स और बेहतर वाइब्रेशन के लिए 0916R हैप्टिक मोटर शामिल हो सकती है।

One­Plus Ace 6T हुआ लॉन्च गेमर्स के लिए 165FPS वाला पावरफुल स्मार्टफोन

Leave a Comment