Nothing Phone (4a)
Nothing अपने नए Phone (4a) पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में इस फोन को UAE की TDRA अथॉरिटी से मंज़ूरी मिलती दिखी है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि इसकी लॉन्चिंग अब ज़्यादा दूर नहीं है। सर्टिफिकेशन में फोन का मॉडल नंबर A069 सामने आया है, जो पहले लीक हुए 4a Pro के मॉडल नंबर A069P से पूरी तरह मेल खाता है।
हालाँकि इस अप्रूवल में फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन आमतौर पर ऐसा तब होता है जब कंपनी लॉन्च के आख़िरी चरण में होती है। इससे पहले भी लीक रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है कि Nothing अपनी 4a सीरीज़ के लिए कुछ अहम बदलावों पर काम कर रहा है, जिनमें स्टोरेज अपग्रेड और कीमत में हल्की बढ़ोतरी शामिल हो सकती है।

उम्मीद की जा रही है कि 4a Pro वेरिएंट में eSIM सपोर्ट मिलेगा, जबकि दोनों फोन Snapdragon 7 सीरीज़ के प्रोसेसर पर काम करेंगे। इसके अलावा, कम से कम एक मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज दी जा सकती है। कलर ऑप्शन की बात करें तो ब्लू, पिंक, व्हाइट और ब्लैक जैसे शेड्स देखने को मिल सकते हैं।
Nothing ने दिया दो ओर फोन को Android 16‑बेस्ड Nothing OS 4.0 स्टेबल अपडेट।
Nothing Phone (4a) Series का बड़ा खुलासा Pro मॉडल में eSIM, नए कलर और कीमत लीक