Samsung Galaxy S26 Series Leak लॉन्च से पहले रंग और स्टोरेज विकल्प सामने आए

Samsung Galaxy S26 Series

Sam­sung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Galaxy S26 को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन के रंग और स्टोरेज विकल्पों का खुलासा हुआ है। यह जानकारी फिनलैंड के एक ऑनलाइन रिटेलर की लिस्टिंग से सामने आई है, जिसे वहां की टेक वेबसाइट Suomi­Mo­bi­ili ने देखा है। हालांकि रिटेलर का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन लीक हुई डिटेल्स काफी हद तक भरोसेमंद मानी जा रही हैं।

इस लीक के अनुसार, Galaxy S26 Ultra को प्रीमियम लुक के साथ पेश किया जाएगा और यह चार मुख्य रंगों में उपलब्ध हो सकता है, जिनमें काला, सफेद, स्काई ब्लू और कोबाल्ट वायलेट शामिल हैं। स्टोरेज की बात करें तो Ultra मॉडल में 256GB, 512GB और 1TB जैसे बड़े विकल्प दिए जा सकते हैं, जिससे साफ है कि यह फोन पावर यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा Galaxy S26 Ultra का एक एंटरप्राइज़ एडिशन भी होगा, जो सिर्फ काले रंग और 256GB स्टोरेज में आएगा और मुख्य रूप से बिज़नेस यूज़र्स के लिए होगा।

Samsung Galaxy S26 Series color

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Galaxy S26 Ultra के रंग विकल्प सिर्फ इन्हीं चार तक सीमित नहीं रहेंगे। मशहूर लीकर Evan Blass के अनुसार, सिल्वर शैडो और पिंक गोल्ड जैसे अतिरिक्त रंग भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ऐसा पहले भी देखा गया है कि कुछ खास रंग केवल Sam­sung की आधिकारिक वेबसाइट या चुनिंदा देशों में ही उपलब्ध कराए जाते हैं, इसलिए संभव है कि सभी रंग हर मार्केट में न मिलें।

Galaxy S26 और Galaxy S26+ की बात करें तो इन दोनों मॉडल्स को भी उसी रंग योजना के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जो Ultra मॉडल में देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि एंटरप्राइज़ एडिशन केवल Galaxy S26 के लिए रखा गया है, जबकि Galaxy S26+ के लिए ऐसा कोई वेरिएंट सामने नहीं आया है। इससे यह साफ होता है कि कंपनी बेस मॉडल को कॉर्पोरेट यूज़र्स के लिए ज़्यादा फोकस कर रही है।

इस सीरीज़ की सबसे बड़ी और राहत देने वाली खबर यह है कि Galaxy S26 का शुरुआती स्टोरेज अब 128GB नहीं होगा। यानी बेस मॉडल में ही यूज़र्स को ज्यादा स्टोरेज मिलने वाला है, जो आज के समय में एक जरूरी और लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा अपग्रेड माना जा रहा है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि इस बार Galaxy S26 सीरीज़ में न तो Edge मॉडल होगा और न ही कोई Pro वर्ज़न, बल्कि लाइनअप को सिर्फ तीन मॉडल्स तक सीमित रखा जाएगा।

जहां तक लॉन्च की बात है, तो रिटेलर की लिस्टिंग में कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी गई है, लेकिन अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Sam­sung अपना Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 के आसपास आयोजित कर सकता है। इसके बाद मार्च के पहले हफ्ते में प्री-बुकिंग शुरू होने और 11 मार्च से ओपन सेल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Sam­sung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ

Sam­sung Exynos 2700 की डिटेल्स लीक, 2nm चिपसेट देगा बड़ी परफॉर्मेंस जंप

Leave a Comment