Apple iPhone Fold और iPhone 18 Pro सीरीज़: लॉन्च से पहले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन लीक

Apple iPhone Fold

Apple के अपकमिंग स्मार्टफोन्स को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। मार्केट एनालिस्ट की एक ताज़ा रिपोर्ट में कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone और iPhone 18 Pro सीरीज़ के संभावित हार्डवेयर और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। उम्मीद की जा रही है कि ये सभी डिवाइस इस साल सितंबर के आसपास पेश किए जा सकते हैं।

iPhone Fold: फोल्डेबल सेगमेंट में Apple की एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का फोल्ड होने वाला iPhone एक 7.8 इंच की बड़ी इंटरनल स्क्रीन के साथ आ सकता है, जबकि बाहर की ओर 5.3 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले दिया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें A20 Pro प्रोसेसर के साथ एक अलग N2 चिप शामिल होने की बात कही गई है। इसके अलावा फोन में 12GB LPDDR5 रैम और कंपनी का नया C2 मॉडेम मिलने की संभावना है।

Apple iPhone Fold

सिक्योरिटी फीचर्स में इस बार Face ID की जगह Touch ID देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो पीछे की तरफ दो 48MP सेंसर दिए जा सकते हैं, जबकि अंदर और बाहर – दोनों स्क्रीन पर 18MP का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।

iPhone 18 Pro सीरीज़: कैमरा और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस

iPhone 18 Pro लाइनअप के दोनों मॉडल्स में A20 Pro चिप, N2 चिप और C2 मॉडेम मिलने की उम्मीद है। इन फोन्स में 12GB LPDDR5 रैम दी जा सकती है।
सेल्फी कैमरे को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 18MP फ्रंट कैमरा होगा, हालांकि कुछ अन्य रिपोर्ट्स में पूरे iPhone 18 परिवार के लिए 24MP सेल्फी कैमरा की भी चर्चा है।

पीछे की तरफ कैमरा सिस्टम काफी एडवांस हो सकता है, जिसमें

  • 48MP का मेन कैमरा (वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट के साथ)
  • 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • शामिल हो सकते हैं।

डिस्प्ले साइज की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। खास बात यह है कि Apple इन फोन्स में अंडर‑डिस्प्ले Face ID जैसी नई तकनीक पेश कर सकता है।

Apple जल्द शुरू करेगा अपना AI Serv­er Chip, 2026 में होगा Mass Pro­duc­tion

Leave a Comment