Tecno Spark Go 3 भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ सस्ता स्मार्टफोन

Tecno Spark Go 3

Tec­no ने भारतीय बाजार में अपना एक और किफायती स्मार्टफोन Spark Go 3 उतार दिया है। यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम बजट में बड़ी स्क्रीन, ठीक‑ठाक कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। इसकी बिक्री 23 जनवरी से शुरू होने वाली है।

Tec­no Spark Go 3 हार्डवेयर की बात करें तो Spark Go 3 में Uni­son T7250 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे जरूरत पड़ने पर मेमोरी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 15 पर चलता है और इसमें Ella AI नाम का स्मार्ट असिस्टेंट भी दिया गया है।

Tecno Spark Go 3

Tec­no Spark Go 3 डिस्प्ले के मामले में कंपनी ने इसमें 6.74 इंच की LCD स्क्रीन दी है, जो HD+ रेजोल्यूशन के साथ आती है। खास बात यह है कि बजट फोन होने के बावजूद इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल ज्यादा स्मूद लगता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा लगाया गया है, जिसमें LED फ्लैश भी मौजूद है। वहीं, फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के काम आता है।

बैटरी सेक्शन में Spark Go 3 को 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। इसे चार्ज करने के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स में 4G सपोर्ट, Wi-Fi, Blue­tooth, USB Type‑C पोर्ट और IP64 रेटिंग शामिल है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित बनाती है।

कीमत की बात करें तो Tec­no Spark Go 3 का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹8,999 रखी गई है। यह फोन Auro­ra Pur­ple, Galaxy Blue, Ink Black और Tita­ni­um Grey जैसे कई रंगों में खरीदने के लिए मिलेगा।

Tec­no Spark Go 3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे इसके खास फीचर्स

Spo­ti­fy ने Android टैबलेट के लिए पेश किया नया और बेहतर UI

Leave a Comment