Apple
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बीते कुछ समय से टेक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ट्रेंड बना हुआ है। इसी वजह से दुनियाभर की टेक कंपनियां अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और हार्डवेयर पर भारी निवेश कर रही हैं। अब इसी रेस में Apple भी तेज़ी से आगे बढ़ता नजर आ रहा है।
जानी-मानी सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, Apple का खुद का डिजाइन किया हुआ AI सर्वर चिप 2026 की दूसरी छमाही में बड़े स्तर पर प्रोडक्शन में जा सकता है। यानी कंपनी अब बाहरी चिप्स पर निर्भर रहने के बजाय अपने डेटा सेंटर्स के लिए इन‑हाउस AI चिप्स पर फोकस कर रही है।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple अपने नए डेटा सेंटर्स पर काम 2027 से शुरू कर सकता है, जहां ये AI सर्वर चिप्स इस्तेमाल किए जाएंगे। इस टाइमलाइन को देखते हुए Apple को उम्मीद है कि 2027 तक ऑन‑डिवाइस AI फीचर्स की मांग में ज़बरदस्त उछाल आएगा।
हालांकि अभी इस नए AI सर्वर चिप की तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Apple के पिछले सिलिकॉन चिप्स का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। उदाहरण के तौर पर, पिछले साल लॉन्च हुआ Apple M5 चिप, Vision Pro जैसे प्रीमियम डिवाइस को पावर देता है और इसकी परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया।

ऐसे में अगर Apple अपने AI सर्वर चिप्स के साथ भी वही कमाल दिखाता है, तो आने वाले वर्षों में AI की दुनिया में कंपनी की पकड़ और मजबूत हो सकती है। कुल मिलाकर, यह कदम साफ इशारा करता है कि Apple अब AI को लेकर पूरी तरह सीरियस हो चुका है।
Future iPhone में मिल सकता है नया Multispectral कैमरा सेंसर, फोटो क्वालिटी होगी बेहतर