iPhone
Apple आने वाले iPhone मॉडल्स में कैमरा टेक्नोलॉजी को एक नया लेवल देने की तैयारी कर रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी Multispectral Imaging Sensor को लेकर सप्लायर्स से बातचीत कर रही है, जिससे भविष्य के कैमरा परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार हो सकता है।
मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि Apple ने इस टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी दिखाई है, हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग शुरू नहीं हुई है। यानी फिलहाल यह टेक्नोलॉजी शुरुआती स्टेज में है।
Multispectral Imaging क्या है? यह तकनीक सिर्फ लाल, हरे और नीले रंग तक सीमित नहीं रहती, बल्कि ऐसे wavelength को भी कैप्चर करती है जो इंसानी आंखों को दिखाई नहीं देते। इससे कैमरा को ज्यादा डिटेल्ड डेटा मिलता है, जो फोटो की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
अगर यह सेंसर iPhone में आता है तो Portrait फोटो में depth detection ज्यादा accurate हो सकती है Low-light फोटोग्राफी में सुधार देखने को मिल सकता है Image processing और visual intelligence पहले से ज्यादा smart बन सकती है
रिपोर्ट में यह साफ नहीं किया गया है कि कौन‑सा iPhone मॉडल सबसे पहले इस फीचर के साथ आएगा। हालांकि, टिप्स्टर के अनुसार iPhone 18 Pro में 48MP variable-aperture वाला मेन कैमरा और बड़ा 48MP periscope telephoto सेंसर मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि Apple भविष्य के iPhone के लिए Samsung के 200MP कैमरा सेंसर को भी टेस्ट कर रही है, हालांकि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस पर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है।
Samsung Galaxy S26 Ultra के डमी यूनिट्स सामने आए, नया डिजाइन हुआ साफ