Samsung Galaxy S26 Series में हो सकती है Satellite Calling की एंट्री, नया Exynos Modem बना वजह

Samsung Galaxy S26 Series

Sam­sung की आने वाली Galaxy S26 series को लेकर एक दिलचस्प चर्चा चल रही है। अभी तक कोई offi­cial con­fir­ma­tion नहीं है, लेकिन जो संकेत सामने आ रहे हैं, वो काफ़ी बड़े बदलाव की तरफ इशारा करते हैं।

हाल ही में Sam­sung ने अपना नया Exynos 2600 chipset पेश किया है, जो कंपनी का पहला 2nm टेक्नोलॉजी पर बना प्रोसेसर बताया जा रहा है। यही चिप आगे चलकर Galaxy Z Flip8 और कुछ देशों में Galaxy S26 line­up को pow­er दे सकता है। लेकिन लॉन्च के समय Sam­sung ने इसके modem को लेकर कुछ भी साफ़ नहीं कहा था और यहीं से कहानी शुरू होती है।

Exynos Modem 5410 क्यों है खास?

अब जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक Exynos 2600 के साथ Exynos Modem 5410 जोड़ा जा सकता है। ये modem आम 5G से काफ़ी आगे की बात करता है। इसमें NB-IoT NTN सपोर्ट है, जो बेहद दूर‑दराज़ इलाकों (जैसे समुद्र या रेगिस्तान) में भी basic com­mu­ni­ca­tion लोकेशन या छोटे मैसेजको संभव बनाता है। इस तकनीक को Sky­lo से cer­ti­fi­ca­tion मिलने की बात भी कही जा रही है। असली गेम‑चेंजर है LTE DTC (Direct to Cell), जो satel­lite के ज़रिए voice call­ing जैसी सुविधाओं की उम्मीद जगाता है। इसके अलावा NR NTN मौजूद है, जो आने वाले समय में satel­lite-based high-speed data या यहां तक कि वीडियो कॉलिंग की नींव रख सकता है।

टेक्निकल लेवल पर कितना दमदार?

  • Exynos Modem 5410 को Sam­sung के सबसे pre­mi­um modems में गिना जा रहा है।
  • यह 4nm EUV process पर बना है
  • 3GPP Release 17 stan­dard पर आधारित है
  • 5G NR dual con­nec­tiv­i­ty (sub-6GHz और mmWave) सपोर्ट करता है
  • और the­o­ret­i­cal तौर पर 14.79Gbps तक की down­load speed का दावा करता है
Samsung Galaxy S26 Series

आखिर मतलब क्या निकला?

फिलहाल Sam­sung ने साफ़ तौर पर नहीं कहा है कि Galaxy S26 series में ये modem मिलेगा या नहीं। लेकिन अगर अगली Galaxy S series में satel­lite call­ing जैसी advanced सुविधाएं आती हैं, तो उसकी जड़ें Exynos Modem 5410 में ही खोजी जाएंगी। यानि अभी ये सिर्फ़ एक मजबूत इशारा है लेकिन अगर ये सच हुआ, तो Galaxy S26 series smart­phone con­nec­tiv­i­ty के नियम ही बदल सकती है।

Sam­sung Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च से पहले कैमरा डिटेल्स लीक।

Leave a Comment