Honor की नई Win Series इसी महीने दस्तक देने वाली है, Gaming Lovers के लिए खास तैयारी

Honor

Hon­or ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि उसकी आने वाली Win Series बहुत जल्द चीन में एंट्री लेने वाली है। कंपनी ने भले ही अभी लॉन्च की सही तारीख न बताई हो, लेकिन इतना कन्फर्म है कि यह सीरीज़ इसी महीने पेश की जाएगी। खास बात यह है कि Hon­or इस बार पूरी तरह gam­ing users को टारगेट कर रहा है।

Win Series की pre-book­ing चीन में शुरू हो चुकी है, जिससे साफ है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। साथ ही, Hon­or ने एक टीज़र भी शेयर किया है जिसमें फोन का बैक डिज़ाइन नजर आता है। पीछे की तरफ बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और एक कोने पर चमकता हुआ Win brand­ing इसे अलग पहचान देता है।

लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो Hon­or अपनी पुरानी GT Series को नए Win नाम के साथ पेश कर सकता है। सामने आई रेंडर इमेजेस से पता चलता है कि फोन Black, Blue और Cyan जैसे स्टाइलिश कलर्स में आ सकते हैं।

Honor

फीचर्स की बात करें तो Win Series में तीन रियर कैमरे, गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए active cool­ing fan, और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली चीज़ — 10,000mAh की दमदार बैटरी — देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह सीरीज़ लंबे गेमिंग सेशन और हैवी यूज़ के लिए काफी दमदार साबित हो सकती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Hon­or अपनी Win Series के साथ गेमिंग स्मार्टफोन मार्केट में कितना बड़ा धमाका करता है।

सरकार का नया फैसला अब सभी स्मार्टफोन में San­char Saathi ऐप को इंस्टॉल करना होगा जरूरी जानिए क्यों?

Leave a Comment