EU
EU ने X पर बड़ा जुर्माना लगाया (€120M) क्योंकि X ने डिजिटल सर्विसेज़ एक्ट (DSA) के तीन अहम नियम तोड़े। EU असल में है क्या EU (European Union) यूरोप के 27 देशों का एक बड़ा समूह है जो मिलकर कानून बनाता है,व्यापार के नियम तय करता है,टेक कंपनियों पर नियंत्रण रखता है,और अपने देशों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।इसे आप यूरोप का संयुक्त सरकार जैसा सिस्टम मान सकते हो लेकिन हर देश अपनी अलग सरकार भी रखता है।
अब EU ने X (Twitter) पर कार्रवाई क्यों की EU का कहना है कि X यूरोप के उपभोक्ताओं को गलत जानकारी और धोखे से बचाने में फेल हुआ इसलिए उस पर सख्त कदम उठाए गए। ओर ब्लू टिक की बात करे तो X ने ब्लू टिक को ऐसे दिखाया जैसे यह असली पहचान का प्रमाण हो। लेकिन कोई भी पैसा देकर इसे खरीद सकता था। इससे यूज़र्स को गलतफहमी होती है कौन असली है कौन नहीं। EU का कहना हैं कि हर विज्ञापन में साफ क्यों नहीं दिखाया किसने पैसा दिया, क्यों ये ऐड इस यूज़र को दिखाया गया, कितना खर्च हुआ? X ने ये सब डेटा नहीं दिया।
Researchers को डेटा एक्सेस न देना EU चाहता है कि शोधकर्ता प्लेटफ़ॉर्म की जानकारी देख सकें ताकि फेक न्यूज़, गलत सूचनाएँ, और सुरक्षा खतरेका अध्ययन किया जा सके। X ने ये एक्सेस रोक दिया।

EU सीधा मतलब ये कहना है X ने ये सब क्यों नहीं किया ताकि लोगों को ऑनलाइन धोखा गलत जानकारी और अपारदर्शी सिस्टम से बचाया जा सके।
अब इनका कहना है कि इनके पास अब 60 से 90 दिन है या तो जल्दी से सुधार ले नहीं तो जो जुर्माना लगा हैं ये बढ़ कर ओर भी जायदे हो जाएगा।
मोटोरोला Edge 70 का नया ‘क्लाउड डांसर’ स्पेशल एडिशन लॉन्च – बेहद प्रीमियम और शानदार लुक।